छठ पूजा: सूर्य को एक अर्घ्य,मिले स्वर्ग

0
180

chth-pujaachth-pujaaachth-pujaa-123फर्रुखाबाद: दिवाली के बाद से ही छठ की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस महाव्रत की बहुत मान्यता है। पहले यह पर्व सिर्फ बिहार में मनाया जाता था| लेकिन बीते कुछ वर्षो में धीरे-धीरे पूरे देश सहित विदेशों में भी इसकी झलक देखने को मिल जाती है| क्योंकि लोग जहां-जहां गए इस संस्कृति तो भी साथ ले गए। रविवार को नगर में भी इस पूजा की काफी धूम है| पांचाल घाट, बरगदिया घाट और किला घाट पर छठ के गीतों की गूंज से महौल भक्तिमय हो गया है। महिलाओ ने दीपदान कर सूर्य को अर्घ्य दिया|

[adrotate banner="3"]

बिहार और पूर्वांचल में आस्था के सबसे बड़े पर्व छठ की शुरुआत रविवार को नगर में भी हुई| रविवार की शाम को व्रती माताएं खरना के साथ पूजा की शुरुआत की। गौरतलब है कि दुनिया के इस सबसे अनूठे पर्व में उगते हुए सूर्य की पूजा तो होती ही है इसमें डूबते हुए सूर्य की भी पूजा होती है।

रविवार शाम को महिलाओ ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद पूरे रात घाट पर छठ मां का सुमिरन करने के बाद अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के बाद अपना व्रत समाप्त करेंगी। फिलहाल नगर के घाटो में महिलाएं भारी मात्रा में पहुंचने लगी हैं। दरअसल फर्रुखाबाद में धार्मिक स्थल है और यहां लगभग हर त्योहार बड़ी धूंंमधाम से मनाया जाता है। यहां का नजारा अद्भुत होता है, क्योंकि गंगा घाटों पर जो जन सैलाब उमड़ता है उसमें सभी तरह के लोग देखने को मिलते हैं। साथ ही जो लोग अपने घरों से दूर होते हैं वो भाई अपने घर वापस आ जाते हैं।
पूजा विधी और मंत्र
छठ पूजा करने से पहले सुबह-सवेरे नहाएं और सफेद रंग के कपड़े पहनने के बाद सूर्यदेवता को नमन करते हुए तांबे के बर्तन में ताजा पानी भरकर अर्घ्य दें। मंदिर जाएं और वहां नवग्रह देवताओं को लाल चंदन, कुमकुम और चमेली के फूल चढ़ाने के बादकर बाद दीया जलाएं और अपनी दुआएं मांगे।
मंत्र
ऊं सूर्याय नम: मंत्रोच्‍चारण करते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं इसके बाद भगवान को नमन करते हुए मंत्रों का जाप करें।
अर्घ्य विधि
छठ पूजा के दौरान सुबह के समय गाय के दूध और शाम को गंगाजल के साथ अर्घ्य देने के बाद सूप या डाला पर अर्घ्य दिए बिना छठ पूजा पूरी नहीं होती।
समय
सायं अर्घ्य: 6 नवंबर 2016
सायंकालीन अर्घ्य का समय: शाम 5.10 बजे से शुरू
प्रात:कालीन अर्घ्य: 7 नवंबर 2016
प्रात:कालीन अर्घ्य का समय: प्रात: 6.13 बजे से शुरू

[adrotate banner="2"]