फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा पांचाल घाट पर छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा छठ पर्व पर पांचाल घाट पर लाईट की पर्याप्त व्यवस्था करने बैकअप के लिये जनरेटर,पूरे घाट को झालरों के द्वारा सजाने, नदी के किनारों पर बैरिकेडिंग करने, मेडिकल कैम्प लगाने,
एम्बुलेन्स तैनात करने, तट का समतलीकरण कराने, साफ सफाई कराने, नाव,नाविक व गोताखोरों की तैनाती करने व नदी में वोट द्वारा पेट्रोलिंग कराने व पर्याप्त पुलिस व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत, क्षेत्राधिकारी सदर ऐश्वर्या उपाध्याय आदि अधिकारी रहे|



