फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया,शिलान्यास कार्यक्रम में भीड़ के नाम पर ना ग्रामीण नजर आये और न ही भाजपा नेता नजर आये| बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों नें भीड़ बढ़ाकर कार्यक्रम का श्रीगणेश के साथ ही इतिश्री कराया|
विकास खंड बढ़पुर के ग्राम पंचायत विजाधरपुर में नवीन विद्युत उपकेन्द्र 33/11 का शिलान्यास सदर
विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने किया हबन-पूजन के साथ किया| इस दौरान भाजपा नेताओ के नाम पर शिवम दुबे नजर आये| विधायक नें मौके पर मौजूद बिजली विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी| जिसमे कहा कि ठीक से कार्य करे| उपकेंद्र मंजूर करनें की सीएम योगी को बधाई दी| नवीन विद्युत
उपकेन्द्र बनने के बाद उसमे 5-5 एमबीए दो ट्रांसफार्मर लगेंगे| इस दौरान किसी भाजपा नेता के मौके पर नजर ना आने की चर्चा रही| इस दौरान एसी अजय कुमार, अधिशाषी अभियंता ब्रजभान सिंह, एसडीओ अजय कुमार, प्रधान पति भोला यादव, पूर्व प्रधान नीलम दुबे, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश गुप्ता, महामंत्री डॉ. संजीब त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अमित मिश्रा, नीलेंद्र दुबे, आकाश तिवारी, शशांक कटियार आदि रहे|
विद्युत उपकेन्द्र के शिलान्यास में बिजली कर्मियों नें बढ़ायी भीड़
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



