
डेस्क:आज नहाय-खाय के साथ छठ पूजा के महापर्व का आगाज हो गया। सभी श्रद्धालु गंगा घाटों पर एकत्रित होकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है।
छठ व्रती भगवान सूर्य की उपासना में लीन हैं और घरों में प्रसाद बनाने की तैयारी चल रही है। यह पर्व शरीर, मन और आत्मा की शुद्धि का प्रतीक है, जिसमें छठी मैया की विशेष कृपा बरसती है|भगवान श्रीभास्कर की उपासना का महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया है जिसका रविवार को खरना पूजन के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। सोमवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य और मंगलवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



