चौथी चलाकर लौट रही मारुति कार ट्रैक्टर से टकराई, दुल्हन सहित आधा दर्जन घायल

0
109

FARRUKHABAD : थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम निसाई के पास चौथी चलाकर लौट रही मारुति सुजकी एक ट्रैक्टर से टकराकर पलट गयी। जिससे दुल्हन सहित लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस सेवा से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

maruti suzuki[bannergarden id=”8″]

निसाई निवासी जागेश्वर सिंह राठौर अपनी पुत्री शोभा की चौथी चलाकर मेरापुर से मारुति सुजकी नम्बर यूपी 80बीबाई 6770 से जेठ कैलाश, नंद की लड़की, शोभा का भाई चेतराम को बैठाकर घर जा रहा था। तभी अज्ञात ट्रेक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मारुति सुजुकी पलट गयी। गाड़ी में बैठी दुल्हन शोभा सहित लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को समाजवादी एम्बुलेंस सेवा से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार होने में कामयाब रहा।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]