चोर को पकड़ने गयी पुलिस के साथ माँ बेटी की हाथापाई

0
105

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड हसन बाग स्थित अपूर्वा मोटर्स के शोरूम पर चोरों ने बीते शनिवार की रात को लाखों का सामान व नगदी चोरी कर ली थी| शोरूम के मालिक की निशानदेही पर छापा मारने गयी पुलिस के साथ आरोपी की बहन व माँ ने दरोगा व सिपाहियों के साथ हाथापाई कर दी पुलिस ने आरोपी सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]

अपूर्वा मोटर के मालिक विवेक गुप्ता ने चोरी की एफआईआर कोतवाली में दर्ज करायी थी शोरूम के मालिक ने श्यामनगर निवासी युवक भीमा पर चोरी करने की शंका जाहिर की थी| शोरूम मालिक की निशानदेही पर आईटीआई चौकी इंचार्ज जागेश्वर ने श्याम नगर से युवक भीमा को गिरफ्तार कर लिया| भीमा से पूंछ ताछ के दौरान भीमा ने बताया कि पडोसी महोल्ला शिवनगर कालोनी निवासी संदीप ने चोरी की है जिसपर बीती रात पुलिस ने संदीप के घर छापा मार कर उसको गिरफ्तार कर लिया|

संदीप की गिरफ़्तारी होते ही संदीप की माँ गुड्डी व बहन विनीता व मकान मालिक राहुल दीक्षित ने चौकी इंचार्ज को घेर लिया| जिसपर चौकी इंचार्ज के साथ इन लोगों की हाथापाई हो गयी| पुलिस ने संदीप की बहन व माँ को गिरफ्तार करने के बाद संदीप व उसके मकान मालिक राहुल दीक्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया| गिरफ्तार की गयी महिलायों को छोड़ने के लिए पुलिस नतमस्तक हो गयी क्योकि सुप्रीम कोर्ट की धारा १४३ के अनुसार दोनों महिलाओ को छोड़ दिया गया|

[adrotate banner="2"]