चोरो ने बनाया पेट्रोलपम्प को निशाना

0
113

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के बड़ा चौराहा स्थित कुमार फिलिंग स्टेशन को चोरो ने बीती रात अपने निशाने पर ले लिया और जनरेटर के पुर्जे व बैटरी उड़ा दी। प्रतिदिन चोर अपनी ड्यूटी बहुत ही सक्रियता के साथ निभा रहे हैं। पुलिस भले ही समय पर न पहुंचे लेकिन चोर तो बस ताला लटकने का ही इंतजार करते हैं और कोई भी मौका हाथ से नहीं छूटने दे रहे हैं। लेकिन पुलिस की नजर में सबकुछ सामान्य सा चल रहा है।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने फतेहगढ़ के बड़ा चौराहा स्थित कुमार फिलिंग स्टेशन पर हाथ साफ कर दिये। चोरो ने पेट्रोलपम्प का ताला तोड़कर उसमें रखी तकरीबन पांच हजार रुपये कीमत की बैट्री व अन्य सामान गायब कर ले गये। सुबह जब पेट्रोलपम्प मालिक ने पेट्रोलपम्प खुलवाया तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की शिकायत कोतवाली फतेहगढ़ में की गयी।

[adrotate banner="2"]