चोरों ने घर में घुसकर नकदी व जेवर पर किया हाँथ साफ़

0
114

फर्रुखाबाद: चोरों ने शनिवार रात एक मकान में घुसकर कीमती जेवर, नकदी एवं कपड़े चोरी कर लिये। घटना से परेशान मेहनतकश परिवार के लोग दुखी हैं।

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज नरायनदास स्थित फैन्सी डाइंग से सटे मकान में राजकिशोर सपरिवार किराये पर रह रहे हैं। पिता सुखराम के साथ वह चारपहिया ठेली पर माल ढोकर परिवार का भरण- पोषण करते हैं। रात में राजकिशोर सपरिवार मकान के अंदर बरामदे में लेटे थे। मेन गेट का दरवाजा टूटे होने के कारण रात में चोर अंदर घुस आये। कमरे का दरवाजा भी खुला था, इस कारण चोरों को वहाँ तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई।

अलमारी की चाबी खूंटी पर टंगी मिल गई। चोरों ने अलमारी खोलकर सोने की 2 जंजीर, 2 अंगूठी सोने की, चांदी की पेटी, 5 हजार नकद, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर लिया| चोर जाते समय आंगन में अलमारी व बक्सा रख गये। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई, जिससे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर घुमना चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने मौके का निरीक्षण किया।

[adrotate banner="2"]