चोरी के 42 मोबाइल के साथ 11 गिरफ्तार

0
171

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पुलिस नें चोरी के 42 मोबाइल के साथ 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

कोतवाली पुलिस नें केदार पुत्र भगवान सिंह निवासी मडलावदा थाना सिमर इंदौर मध्य प्रदेश, देवी सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी पटेल नगर दिल्ली, करन पुत्र मोहन पंजाबी बस्ती बलजीत नगर आनन्द पर्वत दिल्ली, सम्मी पुत्र मंशाराम करोल बाग नई दिल्ली, अजय सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी पटेल नगर नई दिल्ली, किरन निवासी मध्य प्रदेश, शिभा निवासी दिल्ली, सुभद्रा निवासी मध्य प्रदेश, ऊषा निवासी मध्य प्रदेश, गुंजा करोलबाग नई दिल्ली, अनारो देवी निवासी दिल्ली को गिरफ्तार किया| पुलिस नें आरोपियों के पास से 42 चोरी किये मोबाइल बरामद किये| आरोपियों नें पुलिस को बताया कि वह मोबाइल चोरी करके उसका फर्जी बिल बनाकर मोबाइल बिक्री करते थे| निरीक्षक निर्भय सिंह नें टीम के साथ बरामदगी की है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]