चोरी के पांच पशु बेचते चोर को नखासे में दबोचा

0
136

MANOJशमसाबाद (फर्रुखाबाद): क्षेत्र में आये दिन पशु चोरी हो जाने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। शुक्रवार को पशु बाजार में चोरी के पांच पशु बेचते समय ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को दबोच लिया व पुलिस को सौंप दिया।

[adrotate banner="3"]

हज्जू नगला निवासी मुकेश कुमार पुत्र कोतवाल सिंह शुक्रवार को पशु नखासे में पशु बेच रहा था। सस्ते दामों में पशु बेचते हुए देखकर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मेला प्रबंधक को सूचना दी। ग्रामीणों ने पूछताछ ज्यादा की तो मामला खुल गया। मुकेश कुमार के पास से पांच पशु बरामद किये गये। मुकेश को शमसाबाद थाना पुलिस को सौंप दिया।

[bannergarden id=”8″]
रक्षपाल पुत्र नत्थू सिंह निवासी किन्नर नगला थाना कंपिल ने आरोप लगाया कि उनके आठ पशु चोरी हो गये थे। जिनमें से बरामद किये गये पांच पशु उसी के हैं। तीन अभी भी गायब हैं। मुकेश ने बताया कि तीन पशु उसका सहयोगी धनपाल पुत्र मोतीलाल निवासी गन्डुआ ले गया। जिसका एक सहयोगी राजीव निवासी सकरेली भी बताया गया है।

[adrotate banner="2"]