चोरी का कपड़ा खरीदने में साधजी को पुलिस ने बैठाया

0
146

फर्रुखाबाद: चोरी का कपड़ा रेयान की चार गांठे चोरों से खरीदने के मामले में पुलिस ने चोर की गवाही पर शेखर साध निवासी साहबगंज नरायन दास निकट गुड्डन ट्रांसपोर्ट को पुलिस ने बैठा लिया है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि सधवाड़ा निवासी राजकुमार साध पुत्र समुंद्र भान साध ने अपनी रयान कपड़े की चार गांठे चोरी हो जाने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने चोरी के मामले में जगदीश उर्फ घमंडी यादव से पूछ तांछ के बाद माल खरीदने वाले शेखर साध को कोतवाली बुलाकर पूछतांछ की है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखर साध ने डेढ हजार रुपये में कपड़ा खरीदने की पुष्टि की है।

[adrotate banner="2"]