चूल्हे की चिंगारी ने चार घरों को जलाया, हजारों की नगदी व सामान राख

0
95

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम हंसापुर गौराई के मजरा मझरियन नगला में चूल्हे की चिंगारी से बुधवार को भयंकर आग लग गयी। आग fireमें चार लोगों के घर जलकर राख हो गये। जिसमें लाखों रुपये की नगदी व जेबर स्वाहा हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मझरियन नगला के पास गांव से कुछ बाहर की तरफ राजू वर्मा, केशराम, दयाराम, रामपाल के घर हैं। इस समय सभी लोग गेहूं की कटाई इत्यादि के काम में लगे हुए थे। 12 बजे के लगभग राजू के घर खाना बनाया जा रहा था। चूल्हे की चिंगारी छप्पर पर गिर गयी। थोड़ी देर ही में राजू के घर भगदड़ मच गयी। राजू के घर के आस पास बने सारे घर धीरे धीरे जलने लगे। बाहर खड़े लोग हताश अवस्था में अपने घर जलते देख रहे थे। इसी बीच गांव के काफी लोग इकट्ठे हो गये और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी कुछ भी नहीं बचा सके।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

आग से राजू के घर में मकान बनाने के लिए रखे 50 हजार रुपयों के अलावा सोने चांदी के आभूषण भी जल, गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। चेतराम, दयाराम, रामपाल के घर में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देने पर उसने कहा कि वह ड्यूटी पर है। अगले दिन मौके पर आयेगा। घटना के काफी देर बाद शमसाबाद पुलिस ने भी पहुंचकर मुआयना किया।

[adrotate banner="2"]