फर्रुखाबाद: निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी से नगर पालिका फर्रुखाबाद की प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने अपनी चुनावी नाव की रफ्तार बढ़ा दी है| उनकी कई टीमें तेजी के साथ चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंके है|
वत्सला अग्रवाल ने बुधवार को अपने हाथी समर्थको के साथ शहर के बूरा वाली गली, चिंतामणि, गोहाई गली,असगर रोड,राजीव गाँधी नगर, गढ़ी कोहना, आजाद नगर सहित लगभग एक दर्जन मोहल्लो में सघन सम्पर्क किया| उन्होने कहा की उन्होंने नगर में विकास की गंगा बहा दी| आगमी समय में बची हुई आम जनमानस की समस्या को भी खत्म किया जायेगा| उसके साथ राहुल दीक्षित, विशाल छाबड़ा, अनुपम मिश्रा, राजन अग्रवाल, अशोक वर्मा, राजेश तिवारी, केदार शाह, संजीब, प्रफुल्ल अग्रवाल, राजू खां आदि रहे|
वही पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने अपनी पत्नी वत्सला के पक्ष में नगर के खिन्नी नगला, कनपटियापुर, नारायनपुर में जनसम्पर्क किया और उनकी आपबीती सुनी| जंहा उनका स्वागत किया गया| राजू, अजय पाल, महेश, श्याम सुन्दर गुप्ता, महेश जाटव, दुर्गेश कुमार, शरद श्रीवास्तव, प्रमोद दिवाकर आदि रहे|
चुनाव प्रचार में हाथी ने पकड़ी रफ्तार
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


