फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में शुक्रवार को मात्र 11 वर्षीय बालिका से दुराचार के मामले में चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हो गयी है।
[adrotate banner="3"]
नगर के मोहल्ला बजरिया की एक 11 वर्षीय बालिका सुनीता (काल्पनकि नाम) के साथ एक पड़ोसी युवक गोविंद द्वारा घर में बंद कर जवरन दुराचार की घटना के बालिका के चिकित्सीय परीक्षण में बलात्कार की पुष्टि हो गयी है। लोहिया अस्पताल की महिला मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुमन सिंह ने बताया कि परीक्षण के दौरान बालिका का “हाइमन” (कौमार्य झिल्ली) फटी हुई पायी गयी व उसके जननांगो के आस पास घाव के भी निशान पाये गये। शरीर पर भी कई जगह चोटें और घाव के निशान हैं।
[adrotate banner="2"]


