चिकित्सा जगत की रीढ़ हैं फार्मासिस्ट: सीएमओ

0
147

cmoफर्रुखाबाद: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन की तरफ से आयोजित फार्मासिस्ट दिवस के कार्यक्रम में पंहुचे सीएमओ राकेश कुमार ने कहा की आज के युव में चिकित्सा क्षेत्र में फार्मासिस्टो का बहुत बड़ा योगदान है| वह स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ है|

[adrotate banner="3"]

लोहिया अस्पताल की ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर सीएमओ ने किया| उन्होंने जिला फार्मासिस्ट रत्न डॉ० बीबी पुष्कर व डॉ० डीके सक्सेना, शमसुल हसन, डॉ० दयाराम, डॉ० किरन शुक्ला, डॉ० डीएम शुक्ला, डॉ० अहिवरन सिंह, डॉ० केके सक्सेना ओ साल भेटकर सम्मानित किया सीएमओ ने कहा की फार्मासिस्ट के बिना चिकित्सा की व्यवस्था लगभग समाप्त हो जाती है| वह चिकित्सा जगत की रीढ़ है| इसके बाद सीएमओ ने रक्तदान शिविर का शुभारम्भ भी किया| डीपीए के अध्यक्ष डॉ चक्र सिंह यादव, डॉ० अरबिंद प्रजापति, डॉओ आलोक कटियार, डॉ० अम्वरेश प्रताप ने रक्त दान किया और एक दर्जन ने सपने रक्त का ग्रुप परीक्षण कराया|

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज 75 प्रतिशत जनता अपनी चिकित्सा के लिये फार्मासिस्टो पर निर्भर है| इस दौरान डॉ० जितेन्द्र सिंह, डॉ० बीके दुबे, डॉ० मधुरंजन सक्सेना, पंकज शुक्ला आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="2"]