चार दिन से लापता ग्रामीण की मिली लाश, हत्या की आशंका

0
131

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीते चार दिन से लापता ग्रामीण की लाश पड़ी मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
कोतवाली कायमगंज के ग्राम सुल्तानगंज निवासी 40 वर्षीय मोरपाल पुत्र नेतराम बीते लगभग 6 वर्ष से अपनी बहन श्यामा देवी पत्नी होरीलाल व देवी पत्नी रामप्रकाश निवासी मंझा की मढैया के घर में रह रहा था| बीते 14 नवम्बर को वह मबेशी चराने गया था लेकिन लौट के नही आया था| जिसके बाद परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका पता नही चला|
मोरपाल के भांजे राजेन्द्र पुत्र रामप्रकाश नें थाना पुलिस को सूचना दी| परिजन और पुलिस तलाश में थी की तभी सोमवार को दोपहर बाद उसकी लाश बहन के गाँव से लगभग एक किलोमीटर दूर गंगा के नाले में मुंह के बल पड़ी मिली|
घटना पर भीड़ लग गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]