चार जेल कर्मियों के विरुद्ध बलात्कार व दलित उत्पीड़न का मुकदमा

0
140

फर्रुखाबाद:पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर की प्रारंभिक जांच के बाद कोतवाली फतेहगढ़ में केंद्रीय कारागार के चार बंदी रक्षकों के विरुद्ध महिला से बलात्कार व दलित उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि केंद्रीय कारागार में निरुद्ध बंदी राजवीर कठेरिया ने सेट्रल जेल के चार नामजद बंदीरक्षकों द्वारा उसकी पत्नी सुधा कठेरिया को चाय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ सामूहकि बलात्कार किये जाने का प्रार्थनापत्र दिया था। शिकायत पर पुलिसक्षेत्राधिकारी नगर द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश कर दिये गये थे। कोतवाली फतेहगढ़ में  जेल कर्मियों अजय, कृष्णमुरारी, मुशर्रफ व वीकेश ठाकुर के विरुद्ध बलात्कार व हिरजन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

[adrotate banner="2"]