चाऊमीन विक्रेता ने फांसी लगाकर दी जान

0
100

फर्रुखाबाद: माँ-बाप से विवाद के दौरान चाऊमीन विक्रेता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नितगंजा दक्षिण निवासी 27 वर्षीय कान्हा उर्फ़ सुदर्शन पुत्र दिनेश शर्मा का शव शनिवार की शाम घर के कमरे में फांसी पर लटका मिला| मिली जानकारी में मुताबिक कान्हा घर के निकट की चाऊमीन बेचने का कार्य करता था| बीते दिन उसके साथ माँ-बाप से विवाद हुआ था| जिसके बाद उसके माँ शोभना व पिता दिनेश घर छोड़ कर चले गये|

शनिवार को सुबह पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा ना खुलने पर जब दरवाजा खोला तो देखा की कान्हा अपने घर के कमरे में कुंडे में साड़ी से फांसी पर झूल रहा था| जानकारी होने पर मृतक के ताऊ सुरेश आदि मौके पर पंहुचे| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| मौके पर कोतवाली के दरोगा दया महेश पंहुचे| उन्होंने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="2"]