चर्चा का बाजार2- कौन बनेगा चेयरमेन

0
112

फर्रुखाबाद: शाम होते होते शादी बारात की रौनक बढ़ रही है| फर्रुखाबाद नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए बनी अखरोट की कुर्सी पर बैठने के लिए ४ और नाम चर्चा में रहे| जे एन आई के खोजी नारद दिन भर कल के आठ के बाद नए नामो की तलाश में जेठ की दुपहरी में तो शांत रहा मगर शाम होते होते ब्याह बारात में जब घुसा तो चेहरे पर मुस्कान दौड़ गयी| झटपट कोने में गया फोन लगाया और दफ्तर में चिल्ला कर बोला चार नाम और मिल गए है जरा जल्दी से नोट कर लो| अलबत्ता ऐसे चिल्ला रहा था जैसे लुटे गए व्यापारी का खजाना मिल गया हो| ये रिपोर्टर भी कुछ न कुछ गुल खिलायेगा| 10 में से 8 दे देता है और कमबख्त 2 जरुर रख लेगा कल के लिए| रिपोर्टिंग के लिए पुलिस वालो के साथ रहते रहते कुछ न कुछ मार लेने की आदत ऐसी पड़ी की छूटने का नाम नहीं ले रही| अब कल दो नाम मालूम थे मगर नहीं बताये बोला आज ही सब बता देंगे तो अखबार वाले नक़ल कर लेंगे|

[adrotate banner="3"]

तो जो नए चार नाम बाहर आये तो है वकील संजीव परिया की पत्नी माला पारिया, कांग्रेस नेता संजीव मिश्र की पत्नी शशिप्रभा मिश्रा, कभी चेयरमेन रहे पुराने समाजवादी स्व किशनलाल गुप्ता की पुत्र बधू और राजीव गुप्ता कुक्की की धर्मपत्नी सोनाली गुप्ता और चौथा नाम अनुपम दुबे के घर से निकला| अनुपम दुबे ने बताया कि मन बना भी रहे है और नहीं भी मगर अगर चुनाव मैदान में आये तो माताजी को कुर्सी पर बैठना चाहते है| अब नेता इतना बोल दे तो समझो रात को सपने में चेयरमेन की कुर्सी पर बैठ छोटी संसद का मजा तो ले ही रहा है|

कल बताएँगे कि और कौन कौन आएगा और जो आएगा उसका ज्योग्राफिया भी आपको पढ़ाएंगे| समझ गए न साक्षातकार मय फोटो और आवाज के साथ केवल इसी जगह जे एन आई पर| टीवी और अखबार दोनों का मजा न आये तो कहिये|

[adrotate banner="2"]