चक मार्ग का अधूरा कार्य देख बीडीओ पर भड़के डीएम

0
117

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर प्रतिनिधि) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने ग्राम हुसैनपुर व अमृतपुर का निरीक्षण कर मनरेगा, सामुदायिक शौचालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा और अवश्यक निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों और धान बिक्री का भुगतान समय से किया जाए|
निरीक्षण करने आये डीएम को खण्ड विकास अधिकारी राजेपुर श्रीप्रकाश उपाध्यय ने बताया कि इस वर्ष 35 नवीन चकरोड़ बनाये गए हैं। 04 विवादित चकमार्ग की भी पैमाइश करा दी गई है मिट्टी डलवाना शेष है। जिस पर जिलाधिकारी भड़क गये और कहा कि अभी तक मिट्टी कार्य पूर्ण क्यों नही हुआ| उन्होंने बीडीओ की फटकार लगा दी| इसके साथ ही उन्होंने तत्काल मिट्टी डलवाने के निर्देश दिये| उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्य में लगे मजदूरों का ससमय भुगतान किया जाये|
15 अक्टूबर से धान क्रय केन्द्र होंगे चालू, 72 घंटे में होगा किसान का भुगतान 
ग्रामीण ने डीएम को बताया कि धान की फसल तो अच्छी हुई है लेकिन मण्डी मे फसल का रेट बहुत कम मिल रहा है। डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि 15 अक्टूबर से धान क्रय केन्द्र चालू हो जाएगे सभी अपना धान क्रय केन्द्र पर ही बेचे। 72 घण्टे के अन्दर किसानों को भुगतान किया जाएगा।
एसडीएम बिजेंद्र कुमार आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]