चंद्रमा पर एलियन या छाया!

0
114

moon32न्यूयार्क:अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक तस्वीर भेजी है, जिसमें इंसानों से मिलती-जुलती एक छायाकृति चंद्रमा की सतह पर चलती दिखाई दे रही है। नासा के वैज्ञानिक अभी इस छायाकृति के बारे में पता लगा ही रहे हैं, लेकिन यूट्यूब उपभोक्ताओं के बीच इस छायाकृति को लेकर चर्चा है कि यह एलियन और उसकी छाया हो सकती है। यूट्यूब पर साझा की गई यह वीडियो क्लिप इन दिनों इंटरनेट पर छा गई है।
वावफोरील नाम के उपभोक्ता द्वारा साझा की गई इस वीडियो को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग एक महीने से भी कम समय में देख चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की न्यूज के मुताबिक वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति ने अन्य वेब उपभोक्ता के माध्यम से ऑनलाइन यह तस्वीर पाने के बाद इसकी जांच शुरू की थी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]