घर से लाखों का माल समेट ले गए चोर

0
167

फर्रुखाबाद: (कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मेंहदीबाग निवासी अवनीश मिश्रा (प्रधान) के घर बीती रात चोरो ने हमला बोलकर लाखो के नकदी जेबर साफ कर दिये| खोजी कुत्ता मौके पर बुलाया गया लेकीन वह भी चोरो की चाल समझ नही सका|

[adrotate banner="3"]

अवनीश मिश्रा ललई के मूल निवासी है| वह मेहदीबाग में रह रहे है| बीती रात चोरो ने दीवार पर चढकर उनके घर में प्रवेश किया और दूसरी मंजिल पर आ गये | परिजनों को कमरों में बाहर से बंद कर लोहे के जाल के सहारे जीने की कुंडी खोलकर आँगन में ए और नीचे सो रहे परिजनों को भी कमरे में बंद कर सेफ से जेवर व नकदी साफ कर दी| घटना की सूचना के बस सीओ नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही फिल्ड यूनिट व डॉग स्कोट को भी बुला लिया गया | उन्होंने जाँच पड़ताल की| अवनीश ने पुलिस को बताया कि चोरी में दो सोने की चेन, चार अंगूठी, टाप्स, मंगलसूत्र आदि सोने का जेवर, दो जोड़ी चांदी की पाजेब तथा पांच हजार रुपया नकद निकाल ले गये।आस्कर एक गिहार बस्ती के निकट तक गया और वहां जाकर भ्रमित हो गया। जिससे चोरी का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|

[adrotate banner="2"]