प्रेमी के साथ भागी पुत्री की बरामदगी न होने पर माता-पिता ने दी आत्महत्या की धमकी

0
92

FARRUKHABAD : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम बिढ़ैल निवासी सतीश चन्द्र पुत्र लल्लू सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि यदि उसकी पुत्री की पुलिस द्वारा 22 अप्रैल तक बरामदगी नहीं की गयी तो वह व उसकी पत्नी पुष्पादेवी आत्महत्या कर लेंगे।

[adrotate banner="3"]

सतीशचन्द्र ने अवगत कराते हुए बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री पूजा को बीते 5 मार्च को नगला खुरू निवासी बृजेश पुत्र रामनिवास बहला फुसलाकर भगा ले गया था। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने 10 दिन बाद दर्ज कर ली लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया, न ही आज तक लड़की बरामदगी के लिए कोई दबिश इत्यादि दी गयी। सतीश चन्द्र ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा बृजेश के परिजनों से मोटी रकम वसूल ली गयी जिसके कारण उसके बताये जाने पर भी पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमार कार्यवाही नहीं कर रही है। किशोरी की बरामदगी न होने से उसकी मां पुष्पादेवी का रो रो कर बुरा हाल है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं पत्र में भी कहा गया है कि 22 अप्रैल को शाम चार बजे तक पुलिस ने नाबालिग बेटी को बरामद नहीं किया तो सतीश व उसकी पत्नी पुष्पा आत्महत्या कर लेंगे। दोनों के शव डीएम कार्यालय के सामने बरामद होंगे। सतीश द्वारा आत्महत्या की धमकी भरा पत्र डीजीपी, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी को भी भेजा गया है।

[adrotate banner="2"]