घर में लगी आग से पत्नी की मौत, पति घायल

0
96

gril on fireFARRUKHABAD : थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम शरफुद्दीन पुर निवासी रामनिवास पुत्र नरेश उस समय अपनी पत्नी सहित आग से झुलस गया जब रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। घायलों को लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गयी।

[adrotate banner="3"]

घायल रामनिवास ने बताया कि वह अपनी पत्नी विनीता व बच्चों के साथ घर के अंदर कमरे में सो रहा था। तभी अचानक जल रही कुप्पी कपड़ों पर लुढ़क गयी। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते कपड़ों से आग कमरे के छप्पर में लग गयी। जब तक रामनिवास जान पाता आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आंख खुली तो सबसे पहले उसने अपने चारो बच्चों को जैसे तैसे कमरे के बाहर निकाला। लेकिन पत्नी विनीता आग की लपटों का शिकार हो गयीं।

[bannergarden id=”8″]

विनीता को बचाने में रामनिवास भी बुरी तरह झुलस गया। सूचना पर पहुंची समाजवादी एम्बुलेंस ने दोनो को लोहिया अस्पताल में रात तकरीबन 12 बजकर 25 मिनट पर भर्ती कराया। जहां विनीता की उपचार के दौरान मंगलवार को प्रातः 9 बजे विनीता ने दम तोड़ दिया। सूचना पर विनीता का भाई रमाकांत निवासी नौलिया सुरसा हरदोई मौके पर पहुंच गया और परिजन पुलिस को बगैर बताये जबरन विनीता का शव लेकर चले गये। मौके पर पंचनामा भरने के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे एसआई केसी द्विवेदी ने परिजनों के शव ले जाने की सूचना उच्चाधिकारियों और थाना जहानगंज को दी।

[adrotate banner="2"]