फर्रुखाबाद (नवाबगंज): शनिवार देर रात्रि अज्ञात लोगों ने घर में सो रहे अधेड़ को गोली मार दी। घायल अधेड़ को लोहिया अस्पताल में भ्रर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर रूप से घायल अधेड़ को रेफर कर दिया गया है।
[adrotate banner="3"]
थाना क्षेत्र में ग्राम कनासी में शनिवार रात्रि लगभग एक बजे अपने घर के घेर में सो रहे अधेड़ राजकुमार पुत्र कैलाश चंद्र गंगवार को अज्ञात बदमाशों ने घर में घुस कर गोली मार दी। गोली राजकुमार के पुटठे में लगी है। घटना के संबंध में घायल राजकुमार के भाई अविनाश कुमार ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी है।
गंभी रूप से घायल राजकुमार को रात को ही परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भ्रर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के उपरांत उसको रेफर कर दिया गया है।
[adrotate banner="2"]

