घर में घुसकर चोरों नें नकदी जेबरात किये साफ

0
190

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात अज्ञात चोरों नें घर के भीतर घुसकर नकदी व जेबरात चोरी कर लिए| पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम मीरादरवाजा निवासी खलील के मकान के पीछे से जमील शाह पुत्र हैदर अली के घर में प्रवेश कर गये| चोरों नें कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी सेफ अलमारी के लॉकर को तोड़कर उसमें रखे जेवरात दो जोड़ी कुंडल, दो जोड़ी पायल, दो सोने की नाक की बेसर सहित 34 हजार की नगदी साफ़ कर दी| खटपट की आबाज सुनकर जमील शाह की नींद खुल गयी| जिसके बाद चोर भाग खड़े हुए|  चोरों ने घर से बाहर चार बक्से व एक बैग फेंक दिया|
घटना के बाद थाना पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना मिलने पर पुलिस नें जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]