घर में घुसकर चोरी करनें में नामजद एफआईआर

0
191

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर में घुसकर चोरी करनें के मामले में पीड़ित नें नामजद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है|
थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर कला निवासी राजेश यादव पुत्र सौदान सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि 2 अक्टूबर की रात्रि 2 बजे जब उनकी पत्नी छत पर कमरे में रखा दूध लेने गई तो वहां अलमारी खुली पड़ी हुई थी। जिससे चोरी होने की आशंका बढ़ गई। उसी समय चोरी करने वाला चोर अचानक पत्नी को धक्का देकर मौके से भाग गये। जब पता लगाया गया तो 3 लाख 50 हजार रुपए नगद, जेबरात गायब मिले। वहीं पर एक ब्लूटूथ भी पाया गया जब इस बारे में जानकारी की गई तो पता चला की अमृतपुर निवासी प्रियांशु ठाकुर पुत्र कल्लू व कुछ अज्ञात व्यक्ति रात्रि में घर में घुसे और उन्होंने चोरी कर ली। थाना पुलिस ने नामदर्ज आरोपी व अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]