घर पर कम्पाउंडर न भेजने पर दबंगों ने डाक्टर को धुना

0
122

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित डा0 उत्तम गौड़ को कुछ दबंगों ने सरे शाम धुन दिया। डा0 गौड़ ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के लिए घर पर कम्पाउंडर भेजने से मना करने से नाराज राजकुमार, योगेश व सोनू पुत्रगण शंकरलाल गुप्ता ने साथियों सहित उनको घर के बाहर घेरकर मारपीट कर दी।

[adrotate banner="3"]

घटना सांय लगभग साढ़े आठ बजे की है, डा0 उत्तम गौड़ किसी विवाह समारोह में सम्मलित होने के लिए घर के बाहर निकले ही थे कि नामजद दबंगों ने उन्हें घर के बाहर घेर लिया व गाली गलौज कर मारपीट पर उतर आये। डा0 गौड़ ने बताया कि इससे पूर्व यह लोग मेरे कम्पाउंडर को मेरी जानकारी के बिना अलग से पैसे देकर अपने घर बुलाकर इंजेक्शन लगवाते रहे हैं। विगत दिनों कम्पाउंडर के इंजेक्शन से फोड़ा बन जाने पर इन लोगों ने मेरे क्लीनिक पर आकर अभद्रता की थी। इसके बाद दो दिन पूर्व यह लोग फिर मेरे कम्पाउंडर को इंजेक्शन लगवाने के लिए बुलाने आये तो मैने मना कर दिया व कम्पाउंडर को भी डांट लगायी।

इसी बात से नाराज दबंगों ने सोमवार को उनके साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। डा0 गौड ने बताया कि यह लोग पूर्व में भी दलितों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दे चुके हैं। डाक्टर के क्लीनिक पर मौजूद नंदन ड्रेसेज के मालिक नंदन कटियार ने भी घटना की भर्त्सना करते हुए डा0 गौड़ को सांत्वना दी।

[adrotate banner="2"]