घंटा चोर को मंदिर के बाबा ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

0
115

फर्रुखाबाद:मंदिर से घंटे चुरा रहे चोर को मंदिर के पुजारी ने ही दौड़ाकर पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया। चोर की निशानदेही पर आधा सैकड़ा घंटे बरामद हुए हैं।

[adrotate banner="3"]

कमालगंज के कमलेश्वरनाथ मंदिर से बिगत रात्रि लगभग दो बजे कालाझाला रजीपुर निवासी अवधेश पुत्र नत्थू घंटे चुराने पहुंचा। इसी बीच आहट सुनकर मंदिर के पुजारी बाबा श्यागमगिरि पुत्र पुलंदर की आंख खुल गयी। बाबा ने चौर को ललकारा तो वह भागने लगा। बाबा ने चोर को दोड़ा कर पकड़ लिया व पुलिस को सोंप दिया। पुलिस पूंछ तांछ के दौरान चोर ने बताया कि वह पकड़े जाने से कुछ देर पूर्व मंदिर से लगभग आधा सैकड़ा घंटे उतार कर सुरक्षित रख आया थां दोबारा आने पर पकड़ गया। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग आधा सैकड़ा घंटे बरामद कर लिये हैं। अवधेश का चालान कर दिया गया है।

[adrotate banner="2"]