ग्राम समाज की एक हजार बीघा भूमि पर अवैध कब्जेदारों की फसल कुर्क

0
136

CropFARRUKHABAD : अमृतपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सबलपुर में कुछ दबंगों का ग्राम समाज की भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा चला आ रहा था। तहसीलदार की उपस्थिति में कब्जेदारों की फसल कुर्क कर दी गयी।

[adrotate banner="3"]

ग्राम सबलपुर में वर्षों पूर्व खाली पड़ी जमीन पर सबलपुर निवासी कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। पूव्र प्रधान की ओर से जिसकी शिकायत मिलने पर तहसीलदार प्रेमनरायन सिंह ने कानूनगो शिव मंगल सिंह व लेखपाल विमल कुमार के साथ पहुंचकर जमीन की पैमाइश करायी। तहसीलदार ने सभी अवैध कब्जेदारों की फसलें सरकार के हक में कुर्क कर लीं हैं। इसके साथ ही लगभग दो दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की भी तैयारियां हैं।

तहसीलदार प्रेमनरायन सिंह ने फिलहाल अवैध कब्‍जेदारों के ना खोलने व उनके विरुद्ध एफआईआर के सवाल को टाल दिया है। सूत्रों की मानें तो पर्दे के पीछे मामले को रुफा-दफा करने की कोशिशें भी जारी हैं।

[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]