ग्रामीण की हत्या में चार सगे भाईयो सहित नौ पर मुकदमा

0
130

FIRफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीते सोमबार को भूमि विवाद में मौत के घाट उतारे गये ग्रामीण की हत्या में चार सगे भाईयो सहित 9 पर मुकदमा दर्ज किया गया है | पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|

[adrotate banner="3"]

तेरा निवासी महबूब ने पुलिस को दी गयी तहरीर में दीमान, मसीरुद्दीन उनके पुत्र इकराउद्दीन, कमालुद्दीन, अमरुद्दीन के साथ ही साथ गाँव के सवेंद्र पाल और तासीन के खिलाफ अपने भाई खलील की हत्या किये जाने का मुकदमा दर्ज कराया है| महबूब ने कहा है कि उसका भाई खलील, भतीजे अब्दुल, रहमान, चचेरे भाई बंटू व महबूब के दामाद नहीम खां अपने घर के बाहर खाली पड़ी भूमि पर तख्त डाल रहे थे| तभी आरोपियों ने उन सभी पर हमला बोल दिया | आरोपी लाठी-डंडे हथियारों से लैस थे | मारपीट में खलील गम्भीर रूप से जख्मी हो गया उसे लोहिया अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसने डीएम तोड़ दिया |

कोतवाल भीम सिंह जाबला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है |

[adrotate banner="2"]