गौसदन की गायों की मौत में जिला प्रशासन व पालिका दोषी:वासुदेव

0
119

फर्रुखाबाद:नगर पालिका के द्वारा पशु पालन विभाग के कटरी धर्मपुर गौसदन में बंद की गयी आवारा गायों और गौवंश की हो रही लगातार मौत के बाद जेएनआई ने कई अंक गायों की दुर्दशा पर प्रकाशित किये| जिस पर अब जिला प्रशासन अभी तक मौन है| ना ही नगर पालिका की तरफ से कोई मजबूत पहल की जा रही है| ईओ/एसडीएम सदर केबल फोन पर ही अधिकारीयों को दिशा निर्देश देकर इतिश्री कर रहे है| अब सामाजिक संगठनों ने भी आन्दोलन की राह पकड़ ली है| नंदी सेना अनशन करने जा रही है| वही गौ सेवा संघ के प्रान्तीय सचिव वासुदेव पटेल ने गौसन का दौरा किया और उसकी दुर्दशा देखकर काफी आक्रोशित दिखे|
वासुदेव पटेल ने जेएनआई को बताया की गौवंश व गायों को यंहा बहुत कष्ट व दुर्दशा है| इस में नगर पालिका व जिलाधिकारी बराबर के दोषी है| नगर पालिका की नियमावली में मबेशियो की देखभाल करने की जिम्मेदारी है| गायों को पर्याप्त चारा नही मिल रहा है| जिससे उनका शरीर जर्जर हो गया है| जिससे गौवंशो की लगातार मौत हो रही है| उन्होंने कहा की उनके सामने ही दो गौवंश भूख से तडप-तडप के दम तोड़ रहे है| इसकी व्यवस्था यदि तत्काल जिला प्रशासन ने दुरस्त नही की तो बड़ी रणनीति बनायी जायेगी|
प्रान्तीय सचिव ने कहा की गौसदन में गायों की दुर्दशा की पूरी रिपोर्ट सीएम योगी को मिलकर आठ दिनों के भीतर दी जायेगी| जो भी दोषी होगा उसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नही जायेगा| सरकार गायों को लेकर पूरी तरह से लगी हुई है| लेकिन अफसर सरकार की मंशा के अनिरूप कार्य नही कर रहे| इससे भी सीएम को अवगत करायेंगे| जिलाधिकारी और सीडीओ की सीएम से शिकायत होगी|
उन्होंने बताया की पकड़ी गयी गायों को चारा देने के लिये नगर पालिका की जिम्मेदारी है| यह उनकी नियमावली है| इसके साथ ही उन्होंने कहा की इसमे जिम्मेदार आमजन मानस भी है जो गाय का दूध तो खा लेते है| लेकिन बाद में उन्हें छोड़ देते है| डॉ० हरी दत्त द्विवेदी, लल्ला पाण्डेय, दिनेश मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]