गायों की अकाल मौत से आक्रोशित नंदी सेना करेंगी आमरण अनशन

0
148

फर्रुखाबाद:नगर पालिका और जिला प्रशासन के द्वारा गौसदन में बंद आवारा गायों की लगातार मौत की खबर से कई समाजिक संगठनों में उवाल आ गया है| हिन्दू महासभा के साथ ही नंदी सेना आक्रोशित हो गयी है| जिसके चलते नंदी सेना ने गायों के पेट भर चारा उपलब्ध कराने के लिये खुद अनशन की घोषणा कर दी है|
नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी ने बताया की उन्होंने पूर्व में ही नगर पालिका और जिला प्र्शासन को चेतावनी दी थी की यदि गौसदन की गाय भूख और बीमारी से मरेंगी तो नंदी सेना सोमबार से आमरण अनशन करेगी| लेकिन पालिका के ऊपर कोई फर्क नही पड़ा और ना ही गायों की व्यवस्था पर कोई असर हुआ| इसी से आक्रोशित नंदी सेना नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के आवास के निकट आमरण अनशन मंगलवार से शुरू करेगी| यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक व्यवस्था में सुधार नही आ जाता|
एसडीएम/ईओ नगर पालिका अमित असेरी ने बताया की नंदी सेना को आमरण अनशन करने की आवश्यकता नही है| यदि वो अनशन करते है तो उनकी मांगों को सुना कर उसे अमल में लाया जायेगा|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]