गोवर्धन शोभायात्रा की झांकियों ने मनमोहा

0
123

फर्रुखाबाद: शहर में गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री गोवर्धन शोभायात्रा सेवा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। आतिशबाजी चलाकर पुष्पवर्षा की गई। गोवर्धन महाराज की झांकी की जगह-जगह आरती उतारकर प्रसाद वितरण हुआ। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गोवर्धन प्रतिमा की परिक्रमा कर सुख समृद्धि की कामना की।
नगर के मोहल्ला अंगूरीबाग़ से निकाली शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिवजी, राम भक्त हनुमान, मां काली, भैरवजी, मां दुर्गा, शनिदेव, सूर्यदेव आदि की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। महेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार, मोहन लाल, जीतू राजपूत, दिलीप जैन, ठा० राजीव सिंह आदि रहे | घमंडीकूंचा स्थित राधा माधव मंदिर में चिन्मय गोस्वामी के सानिध्य में भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाकर श्रृंगार किया गया। गोवर्धन महाराज को 56 भोग लगाये गये। भक्तों ने परिक्रमा लगाकर प्रसाद ग्रहण किया।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]