फर्रुखाबाद(कायमगंज) छत पर खड़े प्रधान पुत्र के अचानक गोली लग गयी जिसे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| घायल को उपचार हेतु सीएचसी कायमगंज ले जाया गया जंहा हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है|
थाना क्षेत्र कम्पिल के गांव हकीकतपुर निवासी प्रधान का पुत्र 26 वर्षीय पुत्र आशुतोष घर की छत पर खड़ा था उसी समय उसके पैर में गोली लग गयी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल आशुतोष ने बताया कि वह अपने आवास की छत पर खड़ा था।
उसी दौरान गोली उसके पैर में आकर लग गई। उसने गोली किसने मारी यह नही देख पाया| प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस घटना की जाँच कर रही है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


