फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 30 साल पुरानें गैंगेस्टर के मामले में न्यायालय नें सुनवाई के बाद शनिवार को टाइगर यादव लो दोषी करार दे दिया| न्यायालय नें टाइगर को न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया| सजा की सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की है|
दरअसल कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम राजा नगला निवासी रणधीर सिंह टाइगर यादव व राजू पुत्र जयनरायन यादव व रामस्वरूप के खिलाफ तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक फतेहगढ़ इंद्रजीत सिंह ने गैंगेस्टर लका मुकदमा 28 नवंबर 1995 को दर्ज कराया था| जिसकी सुनवाई विशेष न्यायाधीश गैंगेस्टर एक्ट रितिका त्यागी के न्यायालय में चल रहा था| शनिवार को सुनवाई के बाद अभियुक्त टाइगर यादव व राजू को दोषी करारा दिया गया| उसके साथ ही सजा की सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की है|



गैंगेस्टर में टाइगर यादव सहित दो दोष सिद्ध, कोर्ट नें भेजा जेल



