दुकान से नकदी सामान व ट्रांसफर्मर का तेल चोरी

0
425

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) एक दुकान से नकदी व सामान व एक ट्रांसफार्मर से बीती रात चोरों नें नकदी सामान साफ कर दिया| मामले की सूचना पुलिस को दो गयी|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रैसेपुर निवासी जितेंद्र पुत्र जबर सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा कि बीती रात्रि चोरों ने उनकी चाय के खोखे को तोड़ कर उसमें से 1200 नगद व 500 की रेजगारी व 15 डिब्बी सिगरेट जिसकी कीमत लगभग 1200 रुपए को चोरी कर लिया| कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर रोड पर स्थित एचएस कोल्ड स्टोरेज में लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल को चोरी कर लिया। जिसकी तहरीर कोतवाली में करथिया निवासी वीरेंद्र सिंह चंदेल पुत्र स्वर्गवासी हुकुम सिंह चंदेल ने दी। कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार नें बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है|




[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]