गृह कलह से क्षुब्ध होकर चाय विक्रेता की पत्नी फांसी पर झूली

0
136

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अर्जुन नगला निवासी चाय विक्रेता विशाल राजपूत की 27 वर्षीय पत्नी विनीता राजपूत ने रविवार को गृह कलह से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के अनुसार विशाल राजपूत का विवाह 2008 में उन्नाव निवासी श्रीराम की पुत्री विनीता के साथ हुआ था। विशाल राजपूत से विनीता अक्सर परिवार से अलग रहने की जिद करती रहती थी। जिसके चलते आये दिन विनीता और विशाल में झगड़ा हो जाता था। विनीता को समझाने के लिए कई बार उसके मायके वालों को भी सूचना दी गयी। झगड़ा होने पर विशाल राजपूत ने अपने ससुर श्रीराम को मामले की जानकारी दी। श्रीराम उन्नाव से अर्जुन नगला पहुंचे और अपनी पुत्री को समझा बुझाकर वापस घर चले गये।
विशाल राजपूत अपने ससुर श्रीराम को फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए चला आया। मौका देखकर विनीता कमरे का दरबाजा बंद करके फांसी पर झूल गयी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ विशाल राजपूत के घर पर लग गयी और विशाल को भी सूचना दी गयी। विनीता की मौत की खबर सुनते ही विशाल राजपूत वापस आया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विनीता परिवार के साथ रहना पसंद नहीं करती थी। जिसके कारण उसने यह फैसला लिया। विशाल बेबर रोड स्थित सावित्री कोल्ड स्टोरेज के पास चाय बेचने का काम करता है। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सीओ विनोदकुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]