गुरूवार से 5 दिवसीय दौरे पर जिले के नोडल अधिकारी पीडब्लूडी सचिव संजीव कुमार

0
136

sachiv sanjeev kumar 2फर्रुखाबाद | एक बार फिर शासन से नियुक्त जिले के नोडल अधिकारी सचिव पीडब्लूडी संजीव कुमार गुरुवार को अपने पांच दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचेंगे। वह पांच दिन जनपद में रुककर विकास कार्यो की हकीकत से रूबरू होंगे।

[adrotate banner="3"]

आज सायं उनका फरमान मिलते ही जिले के आला अधिकारियों और उनके मुंह लगे कर्मचारियों में हलचल बढ़ गयी। आनन् फानन में फोन पर सभी संबंधित को सचिव के पहुंचने व अन्य व्यवस्थाएं करने के लिए फरमान सुनाया गया| कार्यक्रम के अनुसार वह गुरुवार 28 नवंबर से 2 दिसंबर तक जनपद में रहकर विकास कार्यो की हकीकत परखेंगे। सरकार की ओर से नोडल अधिकारियों के दौरों के लिए 21 से 25 तारीख तक का समय निर्धारित है, लेकिन इस बार कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उनके दौरे में भी देरी हुई है।[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]