गाली गलौज से मना करने पर शराबियों ने सिपाहियों को धुना

0
116

फर्रुखाबाद: कायमगंज के चिलांका में गुरुवार अपराह्न गालीगलौज से मना करने पर कुछ शराबियों ने गश्त से लौट रहे दो सिपाहियों को बुरी तरह धुन दिया।

[adrotate banner="3"]

घटना गुरुवार अपराह्न की है। मोहल्ला चिलांका में अमर सिंह की चक्की पर धर्मेंद्र पुत्र अमर सिंह, सुरेंद्र पुत्र सामोद व विशनु कठेरिया बैठे थे। शराब के सुरूर में तीनों गाली गलौज कर रहे थे। तभी गश्त से लौट रहे कस्बा चौकी के सिपाही कृष्ण मुरारी व रामकुमार उधर से गुजरे व उन्होंने तीनों को गाली गलौज न करने व घर जाने की हिदायत दी। इस बात पर तीनों सिपाहियों से उलझ गये, व उन्हीं के डंडों को छीन कर सिपाहियों की पिटाई शुरू कर दी। सरे आम सिपाहियों की पिटाई से हडकंप मच गया। लोगों ने कोतवाली को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

[adrotate banner="2"]