उधारी वापस मांगने पर सपाइयों ने धुना

0
106

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम धनसुआ में गुरुवार को सपाइयों ने भूसा विक्रेता व उसकी पत्नी को धुन दिया।

[adrotate banner="3"]

भूसा विक्रेता बालक राम राजपूत ने बताया कि गांव के ही राम आसरे यादव पर भूसा उधारी का तीन हजार रुपया बकाया है। मंगलवार को फिर भूसा लेने आये तो मैंने पुराने उधार का पैसा पहले चुकाने बात कही इस पर गाली गलौज का यह लोग वापस लौट गये। गुरुवार को दोबार अपराह्न रवि व मटरू पुत्रगण रामआसरे मेरे घर में गाली बकते हुए घुस गये। घर पर मैं, मेरी पत्नी नन्हीं देवी व भाभी सूरजमुखी पत्नी बिलखराम मौजूद थे। इन लोगों ने तीनों के साथ जमकर मारपीट की। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिये जाने पर सीओ सिटी व कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर  जांच पड़ताल की। घायलो को भोलेपुर स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक घटना की कोई एफआईआर दर्ज होने की जानकारी नहीं है।

[adrotate banner="2"]