गार्ड की बंदूक खेत में छोड़ नकदी जेबर ले गये चोर

0
190

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) थाना क्षेत्र के गांव नगला हूषा निवासी अशोक कुमार सिंह के घर बीती रात चोर नकब लगाकर नकदी, जेवर व कपड़े चोरी कर लिये| चोरो ने दोनाली बंदूक को भी चुराया लेकिन उसे खेत में छोड़ कर फरार हो गये|

[adrotate banner="3"]

अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वह परिजनों के साथ घर के आंगन में लेटे हुए थे। पत्नी गीता देवी जब झाड़ू लगाने के लिये उठी तो चोरी का पता चला| चोर कमरे में रखे बक्से से लगभग1 लाख रुपये के जेवर, 10 हजार रुपये नकद व कपड़े चोरी कर ले गए। कमरे में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक और कारतूस की पेटी भी चोरी कर ली| बंदूक सुबह उनके घर के निकट मक्के के खेत में पड़ी मिली| चोर कारतूस की पेटी लेकर फरार हो गये| अशोक ग्रेटर नोएडा में गार्ड की नौकरी करता है।

नगला हूषा के मोहल्ला कुठला की मड़ैया निवासी सर्वेश के घर चोरों ने नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। एसएसआई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]