गांव-गांव पांव-पांव यात्रा पर निकले बीजेपी कार्यकर्ता

0
114

फर्रुखाबाद:यूपी में बीते वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी कामयाबी को बीजेपी एक बार फिर दोहराना चाहती है। इसके लिए पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार से पदयात्रा शुरू कर दी। इस अभियान के तहत बीजेपी गाँव-गाँव दस्तक देगी|
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली बड़ी कामयाबी को अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में दोहराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों पर खासा जोर दे रही है। इसके लिए पार्टी विधानसभा क्षेत्रों में ‘गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी| पदयात्रा के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और नेता घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी ग्रामीण क्षेत्रों पर खास जोर दे रही है|
लाल दरवाजे से सदर विधायक मेजर सुनील दत्त,जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल,जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने पदयात्रा को रवाना किया| जिसके बाद पदयात्रा नगर में निकाली गयी| इस दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता,प्रबल त्रिपाठी,अन्नू दुबे, शैलेन्द्र सिंह राठौर, शिवांग रस्तोगी,मयंक बुंदेला,शिवम दुबे,सौरभ शुक्ला आदि रहे|
इसके साथ ही भोजपुर विधानसभा के दरियागंज तिराहा जहानगंज में पद यात्रा के प्रथम दिन बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया| भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ,प्रदीप सक्सेना,संयोजक जित्तेंद्र सिंह राठौर,

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]