गांधी स्कूल में 102 बच्चों में 20 को ड्रेस वितरित

0
152

FARRUKHABAD: विकासखण्ड राजेपुर क्षेत्र के ग्राम गांधी में परिषदीय प्राइमरी विद्यालय में शुक्रवार को निःशुल्क ड्रेस वितरण का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चे पूर्व विधायक महरम सिंह के हाथों ड्रेसें पाकर फूले नहीं समाये।dress vitran copy

[adrotate banner="3"]

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुभद्रा कुमारी ने बताया कि विद्यालय में कुल 102 बच्चे पंजीकृत हैं। जिनमें से 20 बच्चों को ड्रेसें वितरित की गयीं। विद्यालय के बच्चों की ड्रेसें स्थानीय टेलर से सिलवाई गयी हैं। जिससे अभी सभी बच्चों की ड्रेसें नहीं सिल पायी है। बाकी बच्चों की ड्रेसें सिलते ही उन्हें भी वितरित कर दी जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

ड्रेस वितरण के दौरान प्रधान पति बबलू, शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेश पाठक, शिक्षा समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी को सूचित किये जाने के बाद भी वह अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण ड्रेस वितरण कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

[adrotate banner="2"]