गलत लोगो को बर्दास्त नही करेगी जनता: नरेन्द्र सिंह

0
132

scachinsachin-singhrajendr-ngr-mhotsavschin-vijay-singh-rajkumar-singhफर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) प्रदेश सरकार में मंत्री रहे अमृतपुर विधान सभा से सपा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने राजेन्द्र नगर महोत्सव के आगाज के बीच अपने मन की बात को जनता के सामने रखा| उन्होंने कहा कि जिले की जनता जागरूक है उसने गलत लोगो को ना बर्दास्त किया है और ना ही करेगी| जनता उनके साथ दशको से जुडी है|

[adrotate banner="3"]

मोहम्मदाबाद में अपने गाँव राजेन्द्र नगर में मंच पर कार्यक्रम के आगाज और मुलायम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के साथ विधायक नरेन्द्र सिंह व उनके पुत्र सचिन सिंह यादव ने अपनी ताकत का अहसास एक बार फिर से महोत्सव में आयी भीड़ को देख कर करा दिया| सचिन यादव और अन्य नेताओ के साथ बाबू राजेन्द्र सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| उसके बाद मंच से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज भी करा दिया| उन्होंने सदर विधायक विजय सिंह और कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया और पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार राठौर सहित कई लोगो को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया|

इसके बाद मंच से राजकुमार राठौर ने कहा कि तीन सालो से जिले में गुंडा गर्दी और फर्जी मुकदमो का राज चला| लेकिन अब जनता और बर्दास्त नही करेगी| आने वाले चुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है| उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओ का है| युवाओ को राजनीति में आगे आना चाहिए| नरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि उनके पुरखे जनता की सेवा करते रहे आगे भी करते रहेंगे| लेकिन जिले में गलत लोगो को बर्दास्त नही करेगी| और जनता तो किसी भी कीमत पर गलत को बबर्दास्त नही करती| सदर विधायक विजय सिंह ने आने वाले चुनाव में नरेन्द्र सिंह यादव को भारी बहुमत से चुनाव जिताने की अपील की|

सचिन सिंह यादव ने भी युवाओ को राजनीति में भागीदारी करने की बात पर बल दिया और क्षेत्र की जनता को हर सम्भव मदद देने का भरोसा और उत्पीडन करने वाले को मुंह तोड़ जबाब देने की बात रखी| दिल्ली से आये कलाकारों ने नृत्य पेश कर लोगो को आकर्षित किया| इस दौरान मैनपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष काली चरन यादव, कामता प्रसाद, समीर यादव, भोला यादव, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, लालू यादव आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]