गरीबो के लिये मददगार होगा बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

0
265

bspaa mhendr ktiyarफर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी कि सुप्रीमो मायावती के जन्म दिन के लिये जिला यूनिट ने ऐतिहासिक व्यवस्था की है| यह कार्यक्रम गरीबो के लिये काफी मददगार साबित होगा| इसके लिये सभी बसपा नेता जोरशोर से लगे है|

[adrotate banner="3"]

बसपा के सदर विधान सभा प्रत्याशी महेन्द्र सिंह कटियार के लकूला स्थित कोल्ड में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक में पंहुचे जोनल कोआर्डिनेटर समसुद्दीन राइन ने बताया की बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा| जिसमे चारो विधान सभाओ से पांच-पांच हजार की भीड़ लाने की जिम्मेदारी विधान सभा प्रत्याशीयो को दी गयी है|

बसपा सदर विधान सभा प्रत्याशी महेन्द्र कटियार ने बताया की जन्मदिन को भव्य बनाने के लिये पार्टी के लोग अपनी पूरी ताकत के साथ लगे है| कार्यक्रम में 60 किलो का केक काटने की व्यवस्था की गयी है| उन्होंने बताया की पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन से पूर्व ही गरीबो को कम्बल वितरित कर रही है| एक बूथ पर एक कम्बल वितरित किया जा रहा है| लगभग 1500 कम्बल वितरित करने का लक्ष्य है| पार्टी गरीबो के साथ है|

इस दौरान जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम, कायमगंज के रामस्वरूप गौतम, रामनरेश गौतम, स्वदेश पाल, अमृतपुर विधान सभा प्रत्याशी शिशुपाल सिंह व भोजपुर विधान सभा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत आदि लोग मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]