गरीबो की सर्दी दूर करेगी “नेकी की दीवार”

0
149

फर्रुखाबाद: साहस इंडिया ग्रुप के द्वारा “नेकी की दीवार” कार्यक्रम के तहत गरीबों को गर्म कपड़ो की गर्माहट देने के कार्य का शुभारंभ किया गया| सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े संस्था की तरफ से उपलब्ध कराए जाएंगे|
शहर के नालामछरटटा स्थित एक गेस्ट हॉउस में 10 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ शुक्रवार  जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह नें फीता काटकर किया| संस्था के अध्यक्ष सुबोध शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक यह कार्यक्रम संचालित होगा| कार्यक्रम के तहत नगर वासियों से अपील की गई है कि जो भी वस्तु उनके पास अधिक हो वह शिविर में दान कर दें| जिसमें मुख्य रूप से कपड़े महत्वपूर्ण है उन कपड़ों को गरीबों में वितरित किया जाएगा|
जिलाधिकारी ने कहा कि संस्था का प्रयास सराहनीय है इसके द्वारा गरीबों तक कपड़े पंहुचानें का कार्य किया जाना अपने आप में अनोखा है| संस्था द्वारा चलाए जा रहे विसर्जन रथ की भी उन्होंने सराहना की| कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र पांडे ने किया इस अवसर पर देवांश शुक्ला, अवस्थी संजय गर्ग सौम्या गुप्ता पराग अग्रवाल अभिषेक गुप्ता लकी गुप्ता श्याम त्रिपाठी आदित्य राठौर अरविंद दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे

[adrotate banner="3"]

 

 

 

[adrotate banner="2"]