गणेश महोत्सव पर होंगे चतुर्भुज झांकी के दर्शन

0
170

FARRUKHABAD : पान्डेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से आयोजित किये जाने वाले चतुर्थ गणेश मोहत्सव में इस बार कुछ विशेष देखने के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगा। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि इस बार चतुर्भुज झांकी दर्शन पर विशेष तौर से जोर दिया गया है। मनभावन झांकी देखकर लोग अपने आपको धन्य करेंगे।

[adrotate banner="3"]

abdesh dixitमंदिर कमेटी के अध्यक्ष अबधेश दीक्षित ने पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में बुलायी प्रेस वार्ता में कहा कि 9 सितम्बर को प्रातः आठ बजे से महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक चौपाई पर आहुति दी जायेगी। 9 सितम्बर से लेकर 18 सितम्बर तक चलने वाले गणेश महोत्सव के कार्यक्रम में 17 सितम्बर को सायं 8 बजे राज्याभिषेक की सुन्दर झांकी व महाआरती की जायेगी। 18 सितम्बर को प्रातः 9 बजे पाण्डेश्वर नाथ मंदिर से गणेश विसर्जन शोभायात्रा दुर्वासा ऋषि आश्रम के लिए प्रस्थान करेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

इस दौरान आचार्य राघवेन्द्र मिश्रा, आचार्य ओंकारनाथ मिश्र, आचार्य प्रमोद, विवेक शर्मा, मुकेश शुक्ला, पुजारी गोपाल शर्मा, नन्हें गुप्ता, सम्मी वर्मा, शिवम रस्तोगी, गणेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]