अनुदेशको के 12000 पद अभी भी खाली, जल्द होगी अगली काउंसलिंग

0
146

corruptionलखनऊ: पिछले दिनों परिषदीय विद्यालयों में हुई 41000 अनुदेशको की भर्ती में तीन काउंसलिंग के बाद अभी भी लगभग 12000 पद रिक्त है| उत्तर प्रदेश के सर्व शिक्षा अभियान की अपर परियोजना निदेशक मीना शर्मा ने जे एन आई को बताया कि तीन बार की काउंसलिंग के बाद अब तक मिली रिपोर्ट के अनुसार लगभग 12000 अनुदेशको ने ज्वाइन नहीं किया और ये पद रिक्त है| कई जिलों में फर्जी अनुदेशको की भर्ती के मामले भी पकड़ में आये है| अनुमान है कि एक माह बाद कुल रिक्तियां लगभग 13000 हो जाएँगी उसके बाद शासन से अनुमति लेकर अगली काउंसलिंग का आदेश हो जायेगा|

[adrotate banner="3"]

कई जिलों में भर्ती हो गए फर्जी अनुदेशक-
अनुदेशक भर्ती प्रक्रिया को बहुत हाई टेक तरीके से किये जाने के बाद भी कई जिलों में फर्जी जोइनिङ्ग लैटर से बहुत संख्या में अनुदेशक भर्ती हो गए है| श्रीमती मीना शर्मा ने बताया कि फर्रुखाबाद और कौशाम्बी के साथ साथ कई जिलों फर्जी अनुदेशक का मामला पकड़ में आया है| जाँच चल रही है| धोखाधड़ी करने वालो को वक्शा नहीं जायेगा चाहे वो कितनी भी बड़ी पहुच का हो| जिलों से रिक्त पदों की सूचना तो मुख्यालय पहुच गयी है मगर फर्जी मामले पकडे जाने से ये रिक्तियां और बढ़ेगी| कंप्यूटर द्वारा केन्द्रीयकृत व्यवस्था से जोइनिङ्ग लैटर निकलने की व्यवस्था के बाबजूद घोटालेबाजो ने कैसे ये सब कब लिया इस पर मीना शर्मा ने अचम्भा जताया| इसमें विभाग के कर्मियों की मिलीभगत होने की सम्भावना से भी उन्होंने इनकार नहीं किया है| ज्ञात हो कि फर्रुखाबाद में अब तक 23 और कौशाम्बी में 16 मामले पकड़ में आ चुके है| फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी पवन कुमार की निगरानी में इसकी जाँच चल रही है| जेएनआई को खबर लगी है कि इस मामले में लिप्त एक शिक्षक इन दिनों मेडिकल लगाकर आवास विकास के एक चर्चित नर्सिंग होम के एसी रूम में आराम फरमा रहा है| इसी शिक्षक के बारे में चर्चा है कि इसने ५०-५० हजार लेकर लोगो को अनुदेशक के जोइनिङ्ग लैटर थमाए और स्कूलों में जोइनिङ्ग के लिए फोन भी किये थे|

[adrotate banner="2"]