गणपति विसर्जन में उमड़ी भीड़, खूब लगे जयकारा

0
145

फर्रुखाबाद:नगर में कई प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे संग किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे।’गणपति बप्पा मोरया.’,’अगले बरस तू जल्दी आ.’के गगनभेदी जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। पूरे नगर में गणेश प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया गया।
हवन-पूजन के उपरांत पूजा पंडाल में स्थापित मूर्ति वैदिक मंत्रोचार के बीच विसर्जन के लिए जुलूस संग निकली। गणेश उत्सव समितियों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। फूलों से सुशोभित वाहन पर मूर्ति रख नगर महिला -पुरुष ढोल-तासे की ध्वनि पर झूमते व जयकारे लगाते विधि-विधान से पूजन कर मूर्ति भू विसर्जित की गई।नगर में लगभग एक दर्जन गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया| इस दौरान शिव-पार्वती नृत्य श्रधालुओ को खूब पसंद आया| इस दौरान नगर में हाथामंगल खां से संजीव मिश्रा, कटरा डौरु नाथ से विनोद मराठा, नरकसा से रोहित कुमार, नुनहाई कटरा से आलोक मिश्रा, महावीर गंज प्रथम से कन्हैया लाल, सेनापति से जय कुमार शुक्ला, सूतहट्टी से दीपक दीक्षित, ग्राटगंज शोरों वाली कोठी से रवि कुमार, पक्का पुल से छोटे मिश्रा, कादरी गेट तिराहे से ब्रजेश कुमार, दिल्ली ख्याली कूंचा से नक्की शुक्ला के नेतृत्व में गणपति प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया |
कमालगंज में वाल्मीकि समाज में गणपति प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली| चेयरमैंन राजबेटी शंखवार, कृष्ण कुमार, शंखवार ने पूजा अर्चना की| प्रतिमा विसर्जन में वीरेन्द्र, रावेन्द्र, अवनीश, पूसे आदि रहे| वही मोहम्मदाबाद में सराफा कमेटी ने चौक पर स्थापित की गणपति प्रतिमा का पांचाल घाट पर भू विसर्जन किया| पहल मुख्य मार्ग पर शोभायात्रा निकाली गयी| उसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिये रबाना किया गया| कमेटी अध्यक्ष नरसिंग वर्मा, विजय वर्मा, रामनिवास वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, राजेश वर्मा व परमानन्द वर्मा आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]